Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद हादसे पर हरियाणा सरकार का फैसला, मृतकों के परिवारों को मुआवजा

Summer Express, पंचकूला |  हरियाणा के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में सात महिलाओं की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ हुई। इस दौरान बलिदानी स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और सफीदों हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि दी गई। सदन में सभी दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सफीदों में हुआ यह हादसा अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विधानसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने या किसी स्कूल का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई।

इसके अलावा कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने टी-20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने का प्रस्ताव रखा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सदन की भावनाओं को व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को लिखित रूप में बधाई संदेश भेजा जाएगा।

सरकार की ओर से किए गए मुआवजे के एलान के बाद पीड़ित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.