Facebook-f Youtube X-twitter

महेंद्रगढ़ में 36 डिग्री पार, हरियाणा में 19 मार्च के बाद बारिश के आसार

Summer Express, हिसार | हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे, हालांकि इसका तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को महेंद्रगढ़ में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 6.2 डिग्री अधिक है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार फरवरी और मार्च में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य रूप से सक्रिय रहने वाले पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे हैं। इसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में अपेक्षित बर्फबारी और बारिश नहीं हो सकी, जिसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान में गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और अरब सागर के आसपास बने प्रति-चक्रवातीय परिसंचरण के कारण प्रदेश का मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी हवाओं की जगह पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो अरब सागर की दिशा से गर्म और शुष्क हवा ला रही हैं। इससे वातावरण में नमी कम हो रही है और तापमान बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि मार्च महीने का पहला कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को सक्रिय हुआ है। इसके अलावा 11 और 14 मार्च को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन ये अपेक्षाकृत कमजोर रहेंगे और इनका प्रभाव मुख्य रूप से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। वहीं 19 मार्च के बाद एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 20 मार्च के बाद तापमान में गिरावट और प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

विशेषज्ञों का यह भी अनुमान है कि इस वर्ष अप्रैल और मई के महीनों में भी बारिश की संभावना बनी रह सकती है, जिससे गर्मी के असर में कुछ राहत मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.