Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसान की बेटी की शादी में शामिल होने गोहाना पहुंचे राहुल गांधी, दिया आशीर्वाद

Summer Express, गोहाना (सोनीपत) |  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अचानक हरियाणा के गोहाना क्षेत्र में पहुंचे। वह निकटवर्ती गांव मदीना में एक किसान की बेटी की शादी समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे। राहुल गांधी के अचानक आगमन से गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार मदीना गांव के किसान संजय की बेटी की शादी थी। परिवार ने इस अवसर पर राहुल गांधी को भी निमंत्रण भेजा था। निमंत्रण मिलने के बाद राहुल गांधी ने समारोह में आने का आश्वासन दिया था और मंगलवार को वह स्वयं गांव पहुंचकर परिवार को बधाई दी तथा नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

दरअसल, राहुल गांधी का इस परिवार से जुड़ाव वर्ष 2023 से है। उस समय वह हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहे थे और रास्ते में अचानक सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में पहुंच गए थे। उसी दौरान वह मदीना गांव के खेतों में गए और किसानों के साथ समय बिताया।

गांव में उन्होंने किसान संजय के खेत में ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई में भी हाथ बंटाया। इसके अलावा खेत में काम कर रही महिलाओं और किसानों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया था। उस दौरान राहुल गांधी ने किसानों और मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना था।

इसी मुलाकात के बाद किसान संजय और उनके परिवार के साथ राहुल गांधी का संपर्क बना रहा। जब संजय की बेटी की शादी तय हुई तो परिवार ने उन्हें निमंत्रण भेजा।

मंगलवार को राहुल गांधी के मदीना गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और शादी समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया। राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.