Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घर के भीतर मां-बेटे की हत्या से दहला लखनऊ, बाहर से लगी थी कुंडी

Summer Express, लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में मां और बेटे की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। सिसैंडी इलाके के एक घर के अंदर 45 वर्षीय विधवा महिला और उसके दृष्टिबाधित बेटे के शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान रेशमा (45) और उनके 19 वर्षीय बेटे शादाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेशमा घर के बाहर पान-मसाला बेचकर अपने परिवार का गुजारा करती थी, जबकि उसका बेटा शादाब जन्म से ही दृष्टिबाधित था।

पुलिस के अनुसार घटना बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई। रेशमा का शव कमरे में चारपाई के नीचे पड़ा मिला, जबकि शादाब की लाश घर में रखे पानी के टब के पास मिली, जिसका सिर पानी में डूबा हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब रेशमा की एक महिला रिश्तेदार उनसे मिलने घर पहुंची। घर के बाहर से कुंडी लगी हुई थी और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कुंडी खोलकर घर में प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर वह घबरा गईं और शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में किसी कपड़े या अन्य वस्तु से गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका है। मामले की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, जबकि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.