Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व मंत्री और खेल राज्यमंत्री के आरोप-प्रत्यारोप ने बढ़ाया हंगामा

पलवल, हरियाणा। हरियाणा की सियासत में पलवल जिला इन दिनों दो नेताओं की बयानबाजी के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मामला पूर्व मंत्री करन दलाल और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के बीच हाई कोर्ट में विचाराधीन केस से जुड़ा है। दोनों नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समर्थकों के बीच चल रही बहस ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।

विवाद की पृष्ठभूमि

अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान पूर्व मंत्री करन दलाल ने भाजपा प्रत्याशी और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया था। करन दलाल ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया। इसके बाद लगभग एक साल तक मामला सुनवाई के लिए हाई कोर्ट में चला।

गौरव गौतम ने इस आरोप को निराधार बताते हुए अदालत में याचिका दाखिल की कि यह मामला गलत है और पूर्व मंत्री करन दलाल की याचिका को खारिज किया जाए। अदालत ने गौरव गौतम की याचिका खारिज कर केस को आगे चलाने की अनुमति दी।

मीडिया में बयानबाजी

28 नवंबर को अदालत के निर्णय के बाद गौरव गौतम ने पत्रकारों से कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस नेता मीडिया में उलूल-जलूल बयान दे रहे हैं। गौरव गौतम ने करन दलाल का नाम लिए बिना कहा कि “हमने पलवल को झूठे मुकदमों से मुक्त किया, और कुछ कांग्रेस नेताओं में बड़े-छोटे की शर्म नहीं है।”

इसके जवाब में पूर्व मंत्री करन दलाल ने बेबाक अंदाज में खेल राज्यमंत्री पर हमला किया। उन्होंने गौरव गौतम को कायर और अवैध धंधों का कमीशनखोर बताया और कहा कि आज भाजपा के कमजोर प्रतिनिधि पलवल की धाक को कम करने के लिए चापलूसी कर रहे हैं।

अदालत की कार्रवाई और आगामी तारीख

वीरवार को अदालत में करन दलाल पक्ष के वकील मोहन जैन और दीप करण दलाल ने रिप्लिकेशन और इश्यू की सूची दाखिल की। गौरव गौतम पक्ष के अधिवक्ताओं ने इश्यू फ्रेम के लिए समय मांगा। अदालत ने अब 9 दिसंबर की तारीख तय की है। इस दिन गौरव गौतम पक्ष को इश्यू फ्रेम और गवाहों की सूची प्रस्तुत करनी होगी, जबकि करन दलाल पक्ष गवाहों की सूची दाखिल करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.