Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए धर्मशाला में तैयारियां तेज, प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में प्रस्तावित Indian Premier League मैचों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 11, 14 और 17 मई 2026 को HPCA Stadium में होने वाले मुकाबलों की सफल मेजबानी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को उपायुक्त कांगड़ा Hemraj Bairwa ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग सुविधा, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और अग्निशमन सेवाओं सहित हर पहलू पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया जाए। वहीं लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।विद्युत विभाग और नगर निगम को स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और सुचारू रोशनी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही नगर निगम को शहर और स्टेडियम के आसपास साफ-सफाई के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए, ताकि आने वाले दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विभिन्न स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को पार्किंग स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग को विशेष वार्ड, एंबुलेंस और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अग्निशमन विभाग को स्टेडियम में आपातकालीन सेवाओं की जांच कर सभी आवश्यक इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा गया।उपायुक्त ने बताया कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए 29 और 30 अप्रैल तथा 5 मई को स्टेडियम के आसपास मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, ताकि सभी एजेंसियां बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.