Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आसाराम-नारायण साईं केस के गवाह से ₹42 लाख बरामद, फरार भतीजे की तलाश तेज

Summer expresss, पानीपत | आसाराम और नारायण साईं प्रकरण से जुड़े मुख्य गवाह महेंद्र चावला के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान अब तक महेंद्र चावला और उसके परिजनों के पास से कुल 42 लाख रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है। वहीं, शेष रकम उसके दूसरे भतीजे के पास होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, महेंद्र चावला, उसके भाई देवेंद्र चावला और भतीजे राम को गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ सेक्टर-12 निवासी भगत सिंह ने चांदनीबाग थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि महेंद्र चावला ने एक मामले में गवाही बदलने के नाम पर पहले 70 लाख रुपये लिए और बाद में 80 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की।

जांच के दौरान पहले चरण में महेंद्र के पास से 24 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने करीब 18 लाख रुपये और रिकवर किए, जिससे कुल बरामदगी 42 लाख रुपये तक पहुंच गई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बाकी की रकम आरोपी के दूसरे भतीजे के पास है, जो फिलहाल फरार है।

शनिवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर महेंद्र चावला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उसके भाई और भतीजे को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर्ष एनकाउंटर मामले पर रोड समाज का अल्टीमेटम, 1 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो तेज होगा आंदोलन

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:करनाल में हुए हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित रोड धर्मशाला में रोड समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और मामले को लेकर आगामी आंदोलन...

आयुष्मान योजना पर हरियाणा में संकट! 1200 करोड़ के भुगतान को लेकर अस्पतालों का अल्टीमेटम

Summer express/यमुनानगर,परवेज खान -:हरियाणा में गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना पर अब बड़ा संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने सरकार पर अस्पतालों के करोड़ों रुपये का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। आईएमए के मुताबिक प्रदेश में आयुष्मान योजना से जुड़े करीब 480...

देहरा को 46 करोड़ की ओजोन जल परियोजना की सौगात, बड्डल थोर में खुलेगा पशु चिकित्सालय

Summer express/ कांगड़ा,धर्मशाला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा में प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 46...

कैंसर मरीजों की मदद को ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ ने बढ़ाया हाथ, 1.21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Summer express/शिमला,संजू-: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के लिए ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ संस्था लगातार राहत और सहयोग का माध्यम बन रही है। संस्था ने कैंसर से पीड़ित दो मरीजों के उपचार के लिए कुल 1 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में...

सोनीपत: यमुना में नहाने गए दो सगे भाई तेज बहाव में डूबे, तलाश जारी

Summer express, सोनीपत। शनिवार सुबह यमुना नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों के डूबने से सनपेड़ा गांव में हड़कंप मच गया। 15 वर्षीय सत्यम और उसका 17 वर्षीय भाई शिवम अपने दोस्त प्रिंस (16) के साथ बेगा घाट के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों भाई नदी की तेज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.