Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेलंगाना की राजनीति में नया मोड़: के. कविता ने बनाई ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’, BRS से किया रास्ता अलग

Summer express, तेलंगाना | तेलंगाना की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। के. कविता ने अपने पिता के. चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति से अलग होकर नई राजनीतिक पार्टी ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS) का गठन कर दिया है। इस कदम को राज्य की सियासत में अहम मोड़ माना जा रहा है।

कविता ने मेडचल जिले के मुनीराबाद में आयोजित एक बड़े जनसमूह के बीच अपनी नई पार्टी का औपचारिक ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी का नाम, झंडा और एजेंडा भी पेश किया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए करीब 50 हजार समर्थकों की मौजूदगी ने उनके राजनीतिक कदम को मजबूत समर्थन मिलने के संकेत दिए।

बताया जा रहा है कि ‘TRS’ नाम को बनाए रखना एक सोची-समझी रणनीति है, क्योंकि यह नाम पहले तेलंगाना आंदोलन और राज्य की पहचान से जुड़ा रहा है। इस फैसले के जरिए कविता ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह उसी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं, जिसे कभी TRS ने स्थापित किया था।

गौरतलब है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम 2022 में बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) कर दिया गया था। इसके बाद से ही पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाएं सामने आती रही थीं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते निलंबन के बाद कविता ने पहले ही BRS और अपने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नई पार्टी के गठन से तेलंगाना में सियासी समीकरण बदल सकते हैं और आने वाले चुनावों में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.