Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा के अंतिम दिन भाजपा का ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ संदेश 

 नशे के खिलाफ सख़्त अभियान की मांग पर विपक्ष का जोर

Dharamshala, Rahul-:विधानसभा सत्र के आठवें और अंतिम दिन सदन का माहौल नशा-निवारण के मुद्दे पर पूरी तरह केंद्रित रहा। भाजपा विधायक दल ने आज विशेष अंदाज़ में सदन में प्रवेश कर चिट्टा व अन्य नशों के बढ़ते खतरे के प्रति कड़ा संदेश देने की कोशिश की। सभी भाजपा विधायक “चिट्टा मुक्त हिमाचल – एक नया हिमाचल” लिखी सफेद जर्सी पहनकर सदन पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में नशा विरोधी अभियान का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में बढ़ती नशे की समस्या बेहद गंभीर है और इसे रोकने के लिए सरकार को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि चिट्टा माफिया का जाल लगातार फैल रहा है और सरकार उसको काबू करने में नाकाम साबित हो रही है। जयराम ठाकुर के अनुसार, विपक्ष जनता की आवाज बनकर नशे के मुद्दे पर लगातार दबाव बनाए रखेगा और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।हीं भाजपा विधायकों ने सदन में जोर देकर कहा कि चिट्टा जैसे घातक नशे से युवा पीढ़ी तेजी से प्रभावित हो रही है, ऐसे में समय की मांग है कि पुलिस व प्रशासन को विशेष अभियान चलाकर तस्करों पर शिकंजा और कसना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ सख्त कानूनी प्रावधान और तेज़ कार्रवाई ही इस संकट को नियंत्रित कर सकती है।

विपक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि नशा-मुक्त हिमाचल का लक्ष्य किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि चिट्टा का मुद्दा राजनीति से ऊपर है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए सभी दलों, अभिभावकों और समाजिक संगठनों को मिलकर व्यापक जनअभियान खड़ा करना होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.