Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छात्राओं से अभद्रता पर युवक का मुंडन, वीडियो वायरल

चरखी दादरी | दादरी बस स्टैंड पर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले युवक का मुंडन कराए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिनमें अधिकांश ने इसे प्रशासन की सख्ती बताते हुए सराहना की है।

सूत्रों के अनुसार, दादरी-झज्जर रोड स्थित एक गांव का रहने वाला युवक रोजाना बिना किसी उद्देश्य के बस स्टैंड पहुंचता था और दिनभर छात्राओं का पीछा कर उन पर फब्तियां कसता रहता था। बताया जा रहा है कि वह छात्राओं के पीछे-पीछे बस में चढ़ जाता और फिर बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर उतर जाता था।

करीब एक सप्ताह पहले जब छात्राओं ने युवक की इन हरकतों का विरोध किया, तो मामला बढ़ गया। छात्राओं की पहचान के बाद लंबे बाल रखने वाले युवक को पकड़ लिया गया और बस स्टैंड परिसर में ही बूथ नंबर 4-5 के पास उसका मुंडन कर दिया गया। इस पूरी घटना का 57 सेकेंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बस स्टैंड के भीतर बूथ के सामने युवक के बाल काटे जा रहे हैं। इस दौरान बस स्टैंड पुलिस चौकी के तीन कर्मचारी भी मौके पर मौजूद हैं, जबकि आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। बताया जा रहा है कि बस में बैठे एक यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अधिकांश यूजर्स ने इसे छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से सही कदम बताया है, वहीं कुछ ने प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए लिखा कि पुलिस कभी-कभी अच्छा काम भी कर लेती है।

इस मामले पर बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक मौजूद लोग युवक का मुंडन कर चुके थे। चूंकि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली, इसलिए युवक को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.