Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनसंवाद से अपराध पर नकेल, महिला सुरक्षा पर फोकस करेगी पंचकूला पुलिस

पंचकूला। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस–जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने एक नया जनसंवाद अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारी सीधे लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाएंगे और अपराध रोकथाम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि यदि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध हरकत देखें, तो बिना डर के पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले नागरिक किसी भी तरह की कानूनी परेशानी में नहीं फंसेंगे। इस मुहिम में नशा तस्करी पर रोक और युवाओं को अपराध से दूर रखना प्रमुख प्राथमिकता है।

इसी क्रम में सोमवार को सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया में पंचकूला पुलिस और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर व्यावहारिक समाधान निकालना रहा। बैठक में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन अरुण ग्रोवर, सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी मलकीत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान चौकी प्रभारी मलकीत सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी औद्योगिक इकाइयों के बाहर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर रोशनी और निगरानी व्यवस्था से अपराधों पर अंकुश लगेगा और महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने सड़कों पर खड़े ट्रांसपोर्ट वाहनों के कारण लगने वाले जाम की समस्या का भी जिक्र किया। अवैध पार्किंग के चलते कर्मचारियों और आम नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसे जल्द नियंत्रित करने की जरूरत है।

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी लगने से यातायात बाधित होता है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई और देर रात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस राइडर गश्त बढ़ाने का सुझाव भी दिया गया।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि बैठक में उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई है। महिला सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक जाम, अवैध पार्किंग और देर रात सुरक्षा को लेकर पुलिस और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बीच समन्वय से कार्य करने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रयासों से सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारू बनाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...

डेढ़ साल से बदहाल धर्मशाला-चंबी-सुधेड़ मार्ग, 300 मीटर सड़क पैच बना परेशानी का सबब

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -: धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा लगभग 300 मीटर लंबा सड़क पैच स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की खस्ताहालत के चलते रोजाना स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के...

मानसून में वायरल संक्रमण बढ़ा, बच्चों में बुखार-डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: मानसून के मौसम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरल और अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में भी इन दिनों वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।खासकर छोटे बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण सामने...

हिमाचल में 1000 इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, बेरोजगारों को 50 लाख तक सब्सिडी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 200 हाइड्रोजन बसें शामिल करने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

15 अगस्त को लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.