Facebook-f Youtube X-twitter

कांगड़ा जिले में 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर ट्रैकिंग पर प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

Dharamshala, Rahul-:पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी ट्रैकिंग मार्गों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हेमराज बैरवा द्वारा जारी किए गए हैं। आदेशों के तहत जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली ट्रैकिंग गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लागू कर दी गई है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय मौसम की अनिश्चितता, संभावित प्राकृतिक आपदाओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विशेष रूप से करेरी, त्रिउंड और आदि हिमानी चामुंडा जैसे लोकप्रिय ट्रैकिंग मार्गों पर जाने के लिए अब पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ट्रैकर्स को इन मार्गों पर जाने से पहले पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा के कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।जारी आदेशों में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), शिमला द्वारा किसी भी प्रकार की चेतावनी या मौसम अलर्ट जारी किया जाता है, तो इन ट्रैकिंग मार्गों के लिए दी गई सभी पूर्व अनुमतियां स्वतः निरस्त मानी जाएंगी। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को ट्रैकिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।हालांकि, इन प्रतिबंधों से आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को छूट प्रदान की गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पर्वतारोहण केंद्र मैक्लोडगंज तथा पुलिस के खोज एवं बचाव दलों को आवश्यक परिस्थितियों में इन क्षेत्रों में कार्य करने की अनुमति रहेगी।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन समय-समय पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे आदेश जारी करता है। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कांगड़ा जिले में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी हितधारकों, जैसे होटल, गेस्ट हाउस, ट्रैवल एजेंसियों और टूर ऑपरेटरों को इन प्रतिबंधों की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए। इसके साथ ही पर्यटकों को ट्रैकिंग से संबंधित पाबंदियों और उल्लंघन की स्थिति में लागू होने वाले दंडात्मक प्रावधानों से भी अवगत कराया जाए।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और पर्यटकों की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.