Facebook-f Youtube X-twitter

आपदा प्रभावित लेखराज की मदद के लिए आगे आयी गुरु रविदास सभा, 10 हजार का चेक किया भेंट

बीते साल 30 जून को आयी आपदा में लेखराज का मकान पूरी तरह से हो गया है क्षतिग्रस्त

Mandi, Dharamveer-:गुरु रविदास महासभा मंडी आपदा प्रभावित टारना निवासी लेखराज की आर्थिक सहायता के लिए मददगार बनी हैं। महासभा ने आपदा प्रभावित लेखराज की आर्थिक रूप में मदद करते हुए उसे 10 हजार का चेक भेंट किया। सभा की राज्य अध्यक्षा सीमा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने लेखराज को यह चेक भेंट किया।

बता दें कि बीते साल 30 जून को आयी आपदा में लेखराज का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मौके पर गुरु रविदास महासभा की राज्य अध्यक्ष सीमा कुमारी ने कहा कि गुरु रविदास महासभा ने आपदा के समय भी मंडी जिला में राहत राशि और राहत सामग्री वितरित करने का कार्य किया है। संस्था को जैसे आपदा प्रभावित लेखराज के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इनकी मदद करने की सोची और आज इन्हें सहायता स्वरूप एक चेक भेंट किया गया है। महासभा के द्वारा जिला में आयी आपदा के दौरान सराज आपदा प्रभावितों को ढेड़ लाख और पंडोह आपदा प्रभावितों को 40 हजार के चेक वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही समय समय पर संस्था अन्य माध्यमों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है। वहीं आपदा प्रभावित लेखराज ने बताया कि मकान बनाने के लिए प्रदेश सरकार से भी उन्हें अभी तक 7 लाख में 4 लाख उनके खाते में आ गए हैं। उन्होंने इस आर्थिक सहायता के लिए गुरु रविदास महासभा का धन्यवाद किया है। इस मौके पर गुरु रविदास महासभा की जिला अध्यक्षा मीना बग्गा और महासचिव भगत राम भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.