Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब भाजपा ने नगर निगम चुनावों के लिए नए प्रभारी नियुक्त

चंडीगढ़ | आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारी को गति देने के लिए पंजाब भाजपा ने आज विभिन्न नगर निगमों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। यह कदम पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री राठोड ने जारी सूची में बताया कि मोगा नगर निगम के प्रभारी के रूप में के.डी. भंडारी और सह-प्रभारी के रूप में जतिंदर मित्तल को नियुक्त किया गया है। पठानकोट नगर निगम के प्रभारी राजेश बाघा और सह-प्रभारी राजेश हनी होंगे। मोहाली नगर निगम के लिए हरमिंदर जस्सी को प्रभारी और पुष्पिंदर सिंघल को सह-प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में बठिंडा नगर निगम के प्रभारी के रूप में जीवन गुप्ता और सह-प्रभारी के रूप में मोना जायसवाल को नियुक्त किया गया है। होशियारपुर नगर निगम के प्रभारी वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया और सह-प्रभारी सुशील शर्मा होंगे। अबोहर नगर निगम में प्रभारी मनजीत सिंह राय और सह-प्रभारी डी.पी. चंदन होंगे। कपूरथला नगर निगम के प्रभारी सुशील रिंकू और सह-प्रभारी अनिल सचर नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा का कहना है कि ये नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने, बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी की तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए की गई हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि सभी नगर निगम क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता के बीच मजबूत संपर्क के माध्यम से चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.