Facebook-f Youtube X-twitter

दूसरी बार जिला अध्यक्षा बनीं अंजना धीमान, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर में कांग्रेस की जिला अध्यक्षा अंजना धीमान के दूसरी बार पदभार संभालने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बिलासपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंजना धीमान को माता की चुनरी ओढ़ाकर और पारंपरिक टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कांग्रेस के समर्थन में लगे नारों से पूरा माहौल उत्साह और जोश से भर गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ अपनी नेता का अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।अपने संबोधन में अंजना धीमान ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन पर दूसरी बार जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी और उनकी समस्याएं व सुझाव सीधे हाईकमान तक पहुंचाए जाएंगे।

अंजना धीमान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाएगा और उन्हें पार्टी की नीतियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत से ही संगठन आगे बढ़ता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को और सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.