Facebook-f Youtube X-twitter

नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती का बड़ा बयान, संगठन विस्तार और विपक्ष पर साधा निशाना

Hamirpur, Arvind -:नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने हमीरपुर स्थित विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए जल्द ही जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही वे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके आवास पर जाकर मुलाकात करेंगे और उनके अनुभव व मार्गदर्शन के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सुमन भारती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामूहिक नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती में विश्वास रखती है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा, ताकि आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।इस दौरान सुमन भारती ने सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राजेंद्र राणा हताश हो चुके हैं और बिना तथ्यों के बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेंद्र राणा आए दिन मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर निराधार टिप्पणियां करते हैं।

सुमन भारती ने कहा कि राजेंद्र राणा ने पहले निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा में प्रवेश किया, फिर कांग्रेस में शामिल हुए और बाद में भाजपा में चले गए, जिससे सुजानपुर की जनता के साथ विश्वासघात हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र राणा और उनके परिवार को समय-समय पर सम्मान और जिम्मेदारियां दीं, लेकिन इसके बावजूद वे पार्टी और सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जनहित में फैसले लेकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, जबकि विपक्ष बेवजह आलोचना कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। सुमन भारती ने विश्वास जताया कि कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा और पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होकर उभरेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.