Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली–पांवटा साहिब एचआरटीसी बस में यात्री से लाखों की लूट, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश

Nahan, 8 January-:दिल्ली से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बस में सफर कर रहे एक किसान यात्री को अज्ञात व्यक्ति ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके पास मौजूद लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित लंबे समय तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर और किसान बलबीर पुंडीर जयपुर से दिल्ली होते हुए पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस में सफर कर रहे किसी अज्ञात शातिर ने मौका पाकर उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। कुछ ही देर में पुंडीर बेहोश हो गए और आरोपी उनके पास रखी नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गया.बताया जा रहा है कि बस स्टाफ ने किसान को नशे में समझकर रात करीब 10 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। ठंड के बीच वह व्यक्ति सुबह करीब छह बजे तक वहीं बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस बस स्टाफ और यात्रियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ  सके.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.