Facebook-f Youtube X-twitter

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 10 जनवरी से हिमाचल में ब्लॉक स्तर पर होंगे प्रदर्शन

Shimla, Sanju-:केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने और योजना के मूल स्वरूप में बदलाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 जनवरी से पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहली बार वीरवार को शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करते हुए मनरेगा के नाम और स्वरूप में किए गए बदलावों के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करें।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर उसकी मूल भावना पर चोट की है। उन्होंने आरोप लगाया कि 100 दिन के रोजगार की गारंटी को भी कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में संघर्ष कर रही है और हिमाचल प्रदेश में भी यह आंदोलन पूरी मजबूती के साथ चलाया जाएगा।

विनय कुमार ने बताया कि जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे और आम जनता को यह बताया जाएगा कि किस तरह केंद्र सरकार उनकी मेहनत से जुड़े अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्र सरकार मनरेगा में किए गए बदलावों को वापस नहीं लेती, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।बैठक में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई। विनय कुमार ने कहा कि संगठन में महिलाओं, युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को संतुलित रूप से जिम्मेदारी दी गई है। जो लोग जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में थे, उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में उचित स्थान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और शेष बचे दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी शीघ्र कर दी जाएगी।

कांग्रेस नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.