Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नवगठित जिला हांसी को मिला पहला डीसी, राहुल नरवाल ने संभाला कार्यभार

हांसी। हरियाणा के नवगठित 23वें जिले हांसी को गुरुवार को उसका पहला उपायुक्त मिल गया। वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. राहुल नरवाल ने औपचारिक रूप से जिला उपायुक्त (डीसी) का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सचिवालय परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वागत के लिए जिला सचिवालय को गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान डीसी डॉ. राहुल नरवाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैंड की मधुर धुनों के साथ उनका जिला सचिवालय के मुख्य द्वार तक विशेष स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। जिला सचिवालय में पहले एसडीएम कार्यालय के रूप में उपयोग हो रहे कक्ष को अब डीसी कार्यालय के रूप में स्थापित किया गया है, जहां डॉ. नरवाल ने कार्यभार संभाला। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के स्थानीय विश्रामगृह के प्रथम तल को उनका कैंप कार्यालय बनाया गया है।

डीसी के स्वागत अवसर पर विधायक विनोद भयाना, एसडीएम राजेश खोथ, तहसीलदार डॉ. अनिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने बैंड प्रस्तुति देकर माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर को नई ऑटो मार्केट में आयोजित हांसी विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हांसी को जिला बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके महज पांच दिन बाद जिले के गठन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया, जबकि 31 दिसंबर को पहले उपायुक्त की नियुक्ति के आदेश जारी हुए। अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल नरवाल इससे पहले फतेहाबाद और चरखी दादरी जैसे जिलों में उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके नेतृत्व में हांसी जिले के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.