Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेहड़ी-फड़ी मार्किट को लेकर विधायक अनिल शर्मा सख्त, बोले– मौका हाथ से गया तो पछताना पड़ेगा

Mandi, Dharamveer-:मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों को साफ शब्दों में संदेश दिया है कि जो लोग नई बन रही रेहड़ी-फड़ी मार्किट में स्थान लेना चाहते हैं, वे समय रहते निर्णय कर लें। यदि कोई इसमें शामिल नहीं होना चाहता तो वह स्वतंत्र है, लेकिन बाद में इस फैसले पर पछतावा नहीं होना चाहिए। यह बात विधायक ने निर्माणाधीन रेहड़ी-फड़ी मार्किट के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही।

अनिल शर्मा ने कहा कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि छोटे कारोबारियों को सुनियोजित और स्थायी रूप से बसाया जाए। शहर के बीचों-बीच स्थित इंदिरा मार्किट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां कभी दुकानदार अस्थायी खोखों में काम किया करते थे, लेकिन आज वही एक सुव्यवस्थित और पहचान बन चुकी मार्किट है। इसी तर्ज पर अब रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए भी आधुनिक और नियमों के अनुरूप मार्किट विकसित की जा रही है।विधायक ने स्पष्ट किया कि जो रेहड़ी-फड़ी धारक शहर में ही अपना व्यवसाय जारी रखना चाहते हैं, उन्हें नियमों के तहत जहां उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा, वहीं बैठाया जाएगा। नई रेहड़ी-फड़ी मार्किट में एक ही स्थान पर लगभग 300 रेहड़ियां लगाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे अव्यवस्था खत्म होगी और आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

विधायक यह भी कहा कि निर्माणाधीन मार्किट में एनजीटी के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सभी प्रावधान पूरे किए गए हैं। अनिल शर्मा ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि मार्किट परिसर में एक बड़े शौचालय का प्रस्ताव तैयार किया जाए।विधायक ने बताया कि प्रस्तावित शौचालय में करीब 20 टॉयलेट सीटें होंगी, साथ ही स्नानघर और केयर टेकर के रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न केवल रेहड़ी-फड़ी धारकों को बल्कि शहरवासियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था वे स्वयं सुनिश्चित करवाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.