Facebook-f Youtube X-twitter

कोर्ट को धमकी के बाद फरीदकोट में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

फरीदकोट | फिरोजपुर सेशंस कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे पंजाब में अदालतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में फरीदकोट कोर्ट परिसर में भी हाई अलर्ट जारी किया गया और पुलिस ने विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस बल और डॉग स्क्वायड की मदद से कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई। इसके साथ ही परिसर में खड़ी गाड़ियों की जांच की गई और अदालत आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा के मद्देनज़र की गई एक रूटीन प्रक्रिया है। आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए पहले से ही सतर्कता बढ़ाई जा रही है। हालांकि, फिरोजपुर सेशंस कोर्ट को मिले धमकी भरे ई-मेल के बाद एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान को और व्यापक बनाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.