Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छुट्टियां बढ़ीं, बोर्ड छात्रों की तैयारी पर संकट, कोचिंग सेंटर फायदे में

लुधियाना | कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां दोबारा बढ़ाए जाने के फैसले से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर संकट खड़ा हो गया है। यह निर्णय खासतौर पर सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए चिंता का कारण बन रहा है, जिनकी परीक्षाएं क्रमशः 17 और 12 फरवरी से शुरू होनी हैं।

शिक्षाविदों का कहना है कि 14 जनवरी को स्कूल खुलने की स्थिति में छात्रों के पास बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए केवल 33 दिन का समय बचेगा। इसी अवधि में प्री-बोर्ड परीक्षाएं, प्रैक्टिकल एग्जाम, सिलेबस की दोहराई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों के परिणामों पर पड़ सकता है।

हालांकि, कई निजी स्कूलों ने पहले से ही प्रैक्टिकल और प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि छुट्टियां समाप्त होते ही परीक्षाएं आयोजित कर बोर्ड को समय पर अंक भेजे जा सकें और विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो सकें।

कोचिंग संस्थानों पर सवाल, आदेश सिर्फ स्कूलों तक सीमित क्यों?

छुट्टियों के फैसले को लेकर सामाजिक संगठनों ने भी सवाल उठाए हैं। ‘बचपन बचाओ’ सोसाइटी के अध्यक्ष रजत ने जिला प्रशासन और उपायुक्त से मांग की है कि छुट्टियों के आदेश निजी कोचिंग सेंटरों पर भी समान रूप से लागू किए जाएं। उनका कहना है कि किचलू नगर और मॉडल टाउन जैसे इलाकों में कोचिंग संस्थान सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ठंड और कोहरे के कारण स्कूल बंद किए गए हैं, तो क्या कोचिंग सेंटरों में जाने वाले बच्चों पर मौसम का असर नहीं पड़ता? उनका आरोप है कि इस स्थिति से डमी एडमिशन वाले छात्रों और कोचिंग माफिया को फायदा मिल रहा है, जबकि नियमित स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र पीछे रह जा रहे हैं।

स्कूल बंद, लेकिन शिक्षकों की ड्यूटी जारी

निजी स्कूल प्रबंधन का कहना है कि एक ओर बच्चों की छुट्टियां की गई हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण स्टाफ को पीएम श्री योजना समेत अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूलों में बुलाया जा रहा है। उनका तर्क है कि यदि स्टाफ से काम लिया जा सकता है और अन्य गतिविधियां कराई जा सकती हैं, तो बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर भी विचार किया जाना चाहिए।

ग्रीनलैंड स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए समय बेहद सीमित रह गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को कम से कम कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल खोलने की अनुमति देनी चाहिए थी। वहीं एचवीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष डी.पी. शर्मा ने कहा कि छुट्टियों के कारण प्री-बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ चुका है और अब सीमित समय में रिवीजन कराना चुनौतीपूर्ण होगा, जिसके लिए शिक्षकों को अतिरिक्त कक्षाएं लेनी पड़ेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.