Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूखे की मार से जूझ रहा हिमाचल: मंडी में रबी फसलों पर संकट, किसान बारिश-बर्फबारी के इंतजार में

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम के बाद से जारी लंबे ड्राई स्पैल ने अब खेती-बाड़ी को गहरे संकट में डाल दिया है। जहां एक ओर शुष्क ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं दूसरी ओर रबी फसलों पर इसका प्रतिकूल असर साफ नजर आने लगा है। मंडी जिला में हालात विशेष रूप से चिंताजनक हैं, जहां अब तक 5 से 7 प्रतिशत फसलों के नुकसान की पुष्टि हो चुकी है। यदि आने वाले दिनों में बारिश या बर्फबारी नहीं हुई, तो नुकसान और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

लंबे समय से चल रहे ड्राई स्पैल से रबी की फसलों पर पड़ने लग गया विपरित असर

बरसात के दौरान प्रदेश में अत्यधिक वर्षा ने भारी तबाही मचाई थी, लेकिन इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बादल जैसे रूठ गए। मानसून विदा होने के बाद से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अपेक्षित वर्षा और बर्फबारी के अभाव में खेतों की नमी लगातार घटती जा रही है। इसका सीधा असर गेहूं सहित रबी की अन्य फसलों की बिजाई और बढ़वार पर पड़ रहा है।

मंडी जिले के किसान कन्हैया लाल, खूब राम और प्रताप सिंह बताते हैं कि वे लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कुछ किसानों ने जोखिम उठाते हुए गेहूं और अन्य रबी फसलों की बिजाई तो कर दी है, लेकिन पर्याप्त नमी न मिलने के कारण फसलें कमजोर हो रही हैं। वहीं, कई किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने बारिश न होने के चलते अब तक बिजाई ही नहीं की है। उनका कहना है कि बिना नमी के बीज डालना घाटे का सौदा साबित हो सकता है।

किसानों की चिंता इस बात को लेकर भी है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई, तो पैदावार पर भारी असर पड़ेगा। कमजोर अंकुरण और सूखी मिट्टी के कारण फसलों में रोग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि मौजूदा हालात को देखते हुए राहत और मुआवजे की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके।

कृषि विभाग के जिला उपनिदेशक डॉ. आर.सी. चौधरी के अनुसार, मंडी जिला में इस वर्ष करीब 73,390 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बिजाई की गई है। हालांकि, अभी भी 10 से 12 प्रतिशत क्षेत्र ऐसा है, जहां किसान गेहूं की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सिंचित क्षेत्र मात्र 20 से 22 प्रतिशत है, जबकि शेष कृषि भूमि पूरी तरह वर्षा पर निर्भर है। यही कारण है कि बारिश न होने की स्थिति में नुकसान तेजी से बढ़ता है।डॉ. चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि बारिश के अभाव में अब तक 5 से 7 प्रतिशत फसल नुकसान दर्ज किया गया है। यदि यह ड्राई स्पैल जारी रहा, तो आने वाले समय में उत्पादन में उल्लेखनीय गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि पीला रतुआ जैसी बीमारियों की आशंका को देखते हुए विभाग ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत दवाइयों का छिड़काव किया जा सके।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में मौसम के स्वरूप में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर और जनवरी में होने वाली नियमित बारिश और बर्फबारी अब अनिश्चित होती जा रही है। इस जलवायु परिवर्तन का असर न केवल पर्यावरण संतुलन पर पड़ रहा है, बल्कि किसानों और बागवानों की आजीविका भी इससे प्रभावित हो रही है।फिलहाल मंडी सहित पूरे हिमाचल के किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि लंबे समय से चला आ रहा यह सूखा दौर जल्द समाप्त होगा और बारिश-बर्फबारी के रूप में राहत मिलेगी, ताकि उनकी फसलें बच सकें और खेतों में फिर से हरियाली लौट सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.