Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में टीएमसी सांसदों ने अमित शाह कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने और चुनावी फायदे के लिए किया जा रहा है।

प्रदर्शन में टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा, शताब्दी रॉय और कीर्ति आजाद समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। सांसदों ने कोलकाता में आई-पैक कार्यालयों और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर हुई ईडी की छापेमारी को अलोकतांत्रिक करार देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

स्थिति बिगड़ने पर मौके पर तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। इस दौरान महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ’ब्रायन को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य सांसदों को वहां से हटाया गया। कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक है और इसका उद्देश्य चुनाव से पहले विपक्ष को डराना है। वहीं शताब्दी रॉय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को केवल चुनाव के समय ही ईडी और सीबीआई की याद आती है, लेकिन जनता ऐसे हथकंडों को समझ चुकी है। टीएमसी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का सिलसिला नहीं रुका, तो पार्टी देशभर में आंदोलन तेज करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.