Facebook-f Youtube X-twitter

परमाणु संकट: रूस-अमेरिका तनाव, समुद्र में यमराज और डूम्सडे विमान

रूस  | 2026 की शुरुआत में रूस और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। हाल ही में रूस ने अटलांटिक महासागर में अपनी परमाणु पनडुब्बी BS-329 बेलगोरोद को तैनात किया, जिसे दुनिया “समंदर का यमराज” कहती है। यह पनडुब्बी 100 मेगाटन तक के परमाणु पेलोड के साथ अंडरवॉटर न्यूक्लियर ड्रोन पोसाइडन लॉन्च कर सकती है और समुद्र के नीचे 500 मीटर तक रेडियोधर्मी सुनामी पैदा करने में सक्षम है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे अमेरिका के तटीय शहरों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और रेडिएशन के कारण वहां रहने योग्य वातावरण लंबे समय तक नहीं रहेगा।

वहीं, अमेरिका ने रूस की इस धमकी के जवाब में अपना संवेदनशील कमांड एयरक्राफ्ट Boeing E-4B नाइटवॉच सक्रिय किया, जिसे आमतौर पर ‘डूम्सडे प्लेन’ कहा जाता है। यह विमान परमाणु युद्ध के दौरान कमांड सेंटर का काम करता है और सीधे न्यूक्लियर पनडुब्बियों, बॉम्बर्स और ICBM मिसाइल सिस्टम से संपर्क में रहता है।

इस पूरे विवाद की जड़ अमेरिका द्वारा रूसी तेल टैंकर Bella-1 और M/T सोफिया के कब्जे से जुड़ी है। ये टैंकर वेनेजुएला से चीन को तेल सप्लाई कर रहे थे। अमेरिकी कार्रवाई ने रूस और चीन दोनों को झटका दिया है। रूस ने अपने तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए अटलांटिक महासागर में परमाणु पनडुब्बी और युद्धपोत तैनात किए हैं।

विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जुबानी और सैन्य तनाव जारी रहा, तो यह टकराव परमाणु युद्ध में बदल सकता है। दुनिया की नजरें अब अमेरिका-रूस के इन हालात पर टिकी हैं, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा चिंताएं बढ़ रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.