Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में CJI सूर्यकांत का आगमन, जिला अदालत में भव्य स्वागत तैयारी

हिसार  | हिसार में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत के आगमन को लेकर जिला अदालत परिसर पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार, 9 जनवरी को CJI दोपहर बाद हिसार पहुंचेंगे, जहां जिला बार एसोसिएशन की ओर से उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। अदालत परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और पूरे हॉल में साफ-सफाई व रंग-रोगन कराया गया है।

जिला बार एसोसिएशन के अनुसार, CJI के स्वागत के लिए 1753 अधिवक्ताओं का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम संचालन के लिए करीब 100 अधिवक्ता स्वयंसेवक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। CJI का स्वागत ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और पारंपरिक अंदाज में किया जाएगा। इसके लिए अदालत परिसर के मुख्य हॉल में नए दरवाजे लगाए गए हैं, ताकि CJI अपनी पुरानी बेंच तक जा सकें।

बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा और सचिव एडवोकेट समीर भाटिया ने बताया कि इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू सहित करीब 50 हाईकोर्ट जज भी हिसार पहुंचेंगे। सम्मान समारोह शाम 5 बजे से 7 बजे तक एडवोकेट पार्किंग स्थल पर बनाए गए विशेष मंच पर होगा। CJI इस दौरान अधिवक्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

यह दौरा हिसार के न्यायिक इतिहास के लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने अपने न्यायिक करियर की शुरुआत 1984-85 में हिसार कोर्ट से की थी। वर्षों बाद मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका आगमन बार-बेंच के लिए गौरव का क्षण है।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता समुदाय की ओर से हिसार में हाईकोर्ट की अलग बेंच, रेरा समेत अन्य न्यायिक फोरम स्थापित करने जैसी मांगें भी CJI के समक्ष रखी जाएंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.