Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में खाकी शर्मसार, होटल संचालक से वसूली का सनसनीखेज आरोप

पलवल  | पलवल जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक होटल संचालक ने पुलिसकर्मियों पर जबरन वसूली, धमकी और प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर भवन कुंड सेक्टर-दो पुलिस चौकी के प्रभारी प्रवीण सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित ने आरोपों के समर्थन में वीडियो साक्ष्य भी उच्चाधिकारियों को सौंपे हैं।

ओमेक्स सिटी फेज-दो निवासी हसन का कहना है कि वह आल्हापुर क्षेत्र में पंचवटी होटल व गेस्ट हाउस संचालित करता था। आरोप है कि 17 अक्टूबर 2025 को चौकी से जुड़े पुलिसकर्मी उसके होटल पहुंचे और दीपावली के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की। इनकार करने पर होटल बंद कराने की धमकी दी गई। डर के कारण हसन चौकी पहुंचा, जहां उससे किस्तों में रुपये लिए गए।

पीड़ित के मुताबिक, वसूली का सिलसिला यहीं नहीं रुका। दिसंबर में चौकी प्रभारी ने दोबारा पैसे मांगे और होटल चलाने के बदले हर महीने तय रकम देने की बात कही। आरोप है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी गई। हसन का दावा है कि अलग-अलग मौकों पर उसने करीब 25 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर दिए।

24 दिसंबर को होटल में हुए एक विवाद के बाद एक अन्य पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म के फर्जी केस में जेल भेजने की धमकी देकर पैसे मांगे। मजबूरी में हसन को रिश्तेदार से उधार लेकर रकम देनी पड़ी। लगातार दबाव और वसूली से परेशान होकर उसने 31 दिसंबर को होटल बंद कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि उसके पास लेन-देन और धमकियों से जुड़े पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें पेनड्राइव में सौंपा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीजेआई बोले- संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत

एजेंसी। नई दिल्लीभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा है कि न्यायपालिका का काम किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक पक्ष के समर्थन अथवा विरोध में फैसला करना नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर ही न्याय सुनिश्चित करना है।उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की स्वतंत्रता...

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, वाहन पर लगी गोली

समर न्यूज। अमृतसरश्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।प्रताप नगर इलाके में उनके घर के बाहर खड़ी सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच...

पंजाब कांग्रेस की कलह थामने को अमृतसर आएंगे राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता का संदेश देनेकी कवायद, ‘यूनिटी बस यात्रा’ की भी योजनासमर न्यूज। चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगस्त के आखिर में अमृतसर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद : खड़गे के अपमान पर शिमला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद, एक दक्षिणपंथी संगठन ‘श्री राम सेना’ द्वारा मंच का कथित ‘शुद्धिकरण’ और हवन कराए जाने के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य को...

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.