Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, अंकिता हत्याकांड और उन्नाव कांड से घेरा

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार, 9 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला किया। उन्होंने पार्टी को “भ्रष्ट जनता पार्टी” बताते हुए देश भर में उसके प्रशासनिक और राजनीतिक कृत्यों को आलोचना के घेरे में लाया। राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड, उन्नाव बलात्कार कांड, इंदौर में जहरीले पानी से मौतें और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन जैसे मुद्दों को उठाते हुए बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग बीजेपी की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की जिंदगी सिर्फ आंकड़ों में दिख रही है और विकास के नाम पर वसूली का तंत्र चल रहा है।

उन्होंने उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि सत्ता किस VIP को बचा रही है और कानून सबके लिए कब बराबर होगा। उन्नाव कांड का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि अपराधियों को बचाने के लिए सत्ता के गुरूर का इस्तेमाल हुआ, जबकि पीड़ितों को न्याय के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी।

राहुल गांधी ने इंदौर और अन्य राज्यों में जहरीले पानी की आपूर्ति, प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और सरकारी स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही को सीधे भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए कहा कि मोदी सरकार का डबल इंजन केवल अमीरों के लिए काम करता है, जबकि आम जनता भ्रष्टाचार और संकट की चपेट में है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियां विकास नहीं, बल्कि आम जनता की तबाही का कारण बन रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...

हरियाणा के फरार आरोपियों की नेपाल भागने की आशंका, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महराजगंज। हरियाणा से फरार दो वांछित आरोपियों के नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की आशंका के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी...

हरियाणवी इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के शोषण पर विवाद, सपना चौधरी ने दिया समर्थन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के कथित शोषण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब सामने आया जब एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बैकग्राउंड डांसर सिम्मी ने कमेंट कर कम वेतन और कठिन कामकाज की परिस्थितियों पर सवाल उठाए। इसके बाद डांसर सिम्मी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें...

गुरुग्राम तालाब में नहाते समय दो मजदूरों की डूबकर दर्दनाक मौत

Summer express, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में स्थित एक तालाब में नहाने गए दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।...

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.