Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीजेआई सूर्यकांत हिसार-हांसी दौरे पर, कोर्ट उद्घाटन और अभिनंदन समारोह

हिसार। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत शनिवार को हिसार और हांसी जिलों के चार प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले वह बरवाला में एसडीजेएम कोर्ट का उद्घाटन करेंगे। बरवाला एसडीजेएम कोर्ट का उद्घाटन करने के बाद सीजेआई नारनौंद में इसी प्रकार के एसडीजेएम कोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर करीब एक बजे सीजेआई अपने पैतृक गांव पेटवाड़ में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 से 3 बजे के बीच वह हिसार में राजकीय पीजी कॉलेज में पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में भाग लेंगे।

अधिवक्ताओं को तैयार रहने का सुझाव

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि बदलते अपराध के तरीकों और वैश्विक स्तर पर उभरती नई चुनौतियों का सामना करने के लिए अधिवक्ताओं को खुद को ग्लोबल लीडर के रूप में तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी, डिजिटल संसाधन और आधुनिक तकनीक से लैस अधिवक्ता न केवल अपनी कार्यक्षमता बढ़ा सकते हैं, बल्कि न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकते हैं।

डिजिटल साक्ष्य और तकनीक आधारित न्याय

हिसार न्यायिक परिसर में शाम को आयोजित समारोह में सीजेआई ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट और तकनीक आधारित अपराधों के मामलों में प्रभावी पैरवी के लिए वकीलों को डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण में सक्षम होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्यायपालिका ने आधुनिक तकनीक का विश्व में सबसे अधिक उपयोग किया है।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि केस फाइलिंग से लेकर फैसला आने तक सभी अपडेट ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान वर्चुअल कोर्ट और डिजिटल माध्यमों से न्याय प्रक्रिया निरंतर जारी रखकर भारत ने वैश्विक स्तर पर मिसाल कायम की। कई देशों ने हमारे डिजिटल न्याय प्रणाली के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किए हैं।

सीजेआई ने यह भी बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों का 16 भाषाओं में अनुवाद किया जाता है, ताकि अधिवक्ता समय पर उनके अध्ययन के माध्यम से खुद को अपडेट रख सकें।

मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे

नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ के मूल निवासी जस्टिस सूर्यकांत सीजेआई बनने के बाद दो दिवसीय दौरे पर पहली बार हिसार आए हैं। देर शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी हिसार पहुंच गए और शनिवार को पैतृक गांव में होने वाले अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.