Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांसल में पूर्वांचल का संगम, लिट्टी–चोखा के स्वाद ने बढ़ाया मेलजोल

चंडीगढ़। पूर्वांचल की मिट्टी की सोंधी खुशबू और आत्मीय मेल-मिलाप से सजी एक यादगार दोपहर शनिवार को कांसल स्थित एक खूबसूरत रिज़ॉर्ट में देखने को मिली, जब पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और बिहार फाउंडेशन पंजाब एंड चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से भव्य लिट्टी–चोखा पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ट्राइसिटी—चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला—में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी पूर्वांचलवासियों को एक जगह एकत्र कर आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना था। पारंपरिक व्यंजन लिट्टी–चोखा ने जहां सभी को अपने गांव-घर की याद दिला दी, वहीं आत्मीय संवाद और अपनापन पूरे माहौल में घुला नजर आया। इस गेट-टुगेदर की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई मौजूदा और सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही विभिन्न पदों पर कार्यरत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  अधिकारियों और आमजन के बीच खुला संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान और सौहार्दपूर्ण माहौल आयोजन की खास पहचान रहा।

आयोजक बिहार फाउंडेशन पंजाब एंड चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन डॉ.रूपेश सिंह और पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यूके सिंह  ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ट्राइसिटी में रहने वाले पूर्वांचलवासी एक-दूसरे से जुड़े रहें।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने के साथ-साथ पुराने मित्रों से मुलाकात की और नए संबंध भी बनाए। शाम तक चले इस आयोजन में उल्लास, अपनापन और सांस्कृतिक गर्व साफ झलकता रहा। प्रतिभागियों ने इस सफल आयोजन के लिए पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और बिहार फाउंडेशन पंजाब एंड चंडीगढ़ चैप्टर की सराहना की और इसे यादगार अनुभव बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीजेआई बोले- संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत

एजेंसी। नई दिल्लीभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा है कि न्यायपालिका का काम किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक पक्ष के समर्थन अथवा विरोध में फैसला करना नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर ही न्याय सुनिश्चित करना है।उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की स्वतंत्रता...

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, वाहन पर लगी गोली

समर न्यूज। अमृतसरश्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।प्रताप नगर इलाके में उनके घर के बाहर खड़ी सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच...

पंजाब कांग्रेस की कलह थामने को अमृतसर आएंगे राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता का संदेश देनेकी कवायद, ‘यूनिटी बस यात्रा’ की भी योजनासमर न्यूज। चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगस्त के आखिर में अमृतसर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद : खड़गे के अपमान पर शिमला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद, एक दक्षिणपंथी संगठन ‘श्री राम सेना’ द्वारा मंच का कथित ‘शुद्धिकरण’ और हवन कराए जाने के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य को...

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.