Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में किसान आंदोलन का ऐलान, 26 जनवरी से जींद ट्रैक्टर परेड

भिवानी। हरियाणा में एक बार फिर किसान आंदोलन की आहट तेज हो गई है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन सिंह मान ने भिवानी में आयोजित बैठक के बाद आंदोलन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने किसानों और मजदूरों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

किसान-मजदूरों की अनदेखी का आरोप

किसान नेता राकेश आर्य निमड़ीवाली के भिवानी स्थित फार्म हाउस में हुई बैठक में संगठन की मजबूती और आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। रतन सिंह मान ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई का समय आ गया है।

सरकार को आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसानों और मजदूरों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 किसान और मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक साबित होगा। आंदोलन के दौरान एमएसपी व खरीद की गारंटी का कानून, किसानों-मजदूरों को कर्ज से पूर्ण मुक्ति और सीड एक्ट व बिजली एक्ट को वापस लेने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

जींद से होगी ट्रैक्टर परेड की शुरुआत

भाकियू के अनुसार आंदोलन की औपचारिक शुरुआत 26 जनवरी को जींद के शहीद स्मारक से होगी। इस अवसर पर हजारों ट्रैक्टरों के साथ भव्य ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। जींद के गांव गुलकनी स्थित बलिदानी स्मारक पर तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम की कमान भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह संभालेंगे।

भिवानी से ट्रैक्टरों का काफिला रवाना होगा

किसान नेता राकेश आर्य ने बताया कि भिवानी से बड़ी संख्या में किसान और मजदूर ट्रैक्टरों के काफिले के साथ जींद पहुंचेंगे। बैठक में जींद जिला प्रधान बिंदर नंबरदार, हांसी प्रधान सत्येंद्र श्योराण कौथ, सुमेर कुंडू, सुरेंद्र सांगवान (करनाल), ओम नंबरदार (चरखी), अनिल बैंदा (हिसार), करतार गिल, वीरभान गिल, महेंद्र, सदानंद सरस्वती और जगदीश श्योराण बारवास सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीजेआई बोले- संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत

एजेंसी। नई दिल्लीभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा है कि न्यायपालिका का काम किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक पक्ष के समर्थन अथवा विरोध में फैसला करना नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर ही न्याय सुनिश्चित करना है।उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की स्वतंत्रता...

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, वाहन पर लगी गोली

समर न्यूज। अमृतसरश्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।प्रताप नगर इलाके में उनके घर के बाहर खड़ी सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच...

पंजाब कांग्रेस की कलह थामने को अमृतसर आएंगे राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता का संदेश देनेकी कवायद, ‘यूनिटी बस यात्रा’ की भी योजनासमर न्यूज। चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगस्त के आखिर में अमृतसर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद : खड़गे के अपमान पर शिमला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद, एक दक्षिणपंथी संगठन ‘श्री राम सेना’ द्वारा मंच का कथित ‘शुद्धिकरण’ और हवन कराए जाने के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य को...

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.