Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरपंच की पत्नी की हत्या का खुलासा, बेटे ने इंग्लैंड से लौटकर वारदात की

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के श्यामपुर गांव में सरपंच की पत्नी बलजिंदर कौर की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतका के बेटे गोमित राठी ने अपने साथी पंकज के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

अपराध शाखा-2 यमुनानगर ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

तकनीकी जांच से जुड़ी कड़ियां

24 दिसंबर 2025 को बलजिंदर कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। अपराध शाखा-2 ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच बिंदुओं के आधार पर पूरे घटनाक्रम की परतें खोलीं।

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बलजिंदर कौर और उनके बेटे गोमित राठी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते करीब दो वर्ष पहले गोमित को इंग्लैंड भेज दिया गया था, लेकिन मां–बेटे के रिश्तों में सुधार नहीं हुआ।

गुपचुप भारत लौटकर रची साजिश

पुलिस के अनुसार गोमित राठी 18 दिसंबर 2025 को बिना किसी को बताए इंग्लैंड से भारत लौट आया था। उसकी वापसी की जानकारी केवल उसके दोस्त पंकज पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी श्यामपुर, को थी। दोनों ने मिलकर वारदात की साजिश रची।

रात में हमला कर मां की हत्या

24 दिसंबर की रात गोमित चुपचाप गांव पहुंचा और पशुशाला में छिपकर बैठ गया। देर रात मौका पाकर उसने अपनी मां पर हमला किया। पहले चोट पहुंचाई और फिर गला दबाकर बलजिंदर कौर की हत्या कर दी।

हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

वारदात के बाद आरोपी ने शव को पानी की हौदी में फेंक दिया, ताकि मामला हादसा या संदिग्ध मौत का लगे। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

दोनों आरोपी रिमांड पर

अपराध शाखा-2 की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर गोमित राठी और उसके साथी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और हत्या में प्रयुक्त सामान की बरामदगी की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.