Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार में ATM चोरी का खुलासा, मेवात गैंग के दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

राजनगर । बिहार के राजनगर थाना क्षेत्र के नरकटिया में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटकर 16 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने मेवात गैंग के दो सदस्यों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। डीएसपी मनोज राम ने इस घटना की पुष्टि की है।

दोनों आरोपियों को राजनगर पुलिस और जिला टेक्निकल सेल की टीम ने हरियाणा के नूंह जिले के पिनंगवा (मेवात) थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में हरियाणा पुलिस, स्थानीय थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार और जिला टेक्निकल सेल के सदस्य शामिल रहे।

डीएसपी मनोज राम ने बताया कि नरकटिया स्थित एटीएम को काटकर 16 लाख नकद उड़ाने वाले अपराधियों में से मुख्य इनामी आरोपी अभी फरार है। फरार अपराधी पहले भी असम में एटीएम चोरी की वारदात में जेल जा चुका है और पिता-पुत्र के परिवार का ही सदस्य है।

वारदात का तरीका और सुराग

आरोपियों ने काले रंग के चार-पहिया वाहन का इस्तेमाल करके वारदात को अंजाम दिया। इस मामले का लीड CCTV फुटेज से मिला। इसके अलावा जिला टेक्निकल सेल के डंप डेटा में संदिग्ध मोबाइल नंबर का पता चला, जिसका मूवमेंट चोरी के दौरान इस्तेमाल हुए वाहन के मार्ग से मेल खाता था।

डीएसपी ने बताया कि मेवात गैंग के आरोपी पहले भी देशभर में एटीएम चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और अब अत्यंत शातिराना तरीके से चोरी करते हैं। राजनगर पुलिस और टेक्निकल सेल की जांच जारी है और फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.