Facebook-f Youtube X-twitter

तिगांव क्षेत्र में विकास पर सख्ती: मंत्री राजेश नागर ने निगम अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Faridabad, 11 January-: तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में नगर निगम अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा सहित तिगांव क्षेत्र के सभी नगर निगम पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री नागर ने विकास कार्यों में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री राजेश नागर ने बैठक में मौजूद पार्षदों से एक-एक कर उनके क्षेत्रों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि सड़कों, नालियों, सीवर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और सफाई जैसे बुनियादी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं आमजन के दैनिक जीवन से जुड़ी हैं और इनके लिए शिकायतें आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर विकास कार्यों में जानबूझकर ढिलाई बरती जा रही है, जो कि गलत और अस्वीकार्य है। सरकार जनता की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर विकास कार्य करवा रही है, ऐसे में यदि कार्य समय पर पूरे नहीं होते हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों और अधिकारियों के कार्य तय समय सीमा से पीछे चल रहे हैं, उनकी सूची तैयार की जाए। दोषी पाए जाने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और संबंधित अधिकारियों का तबादला या उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए।

बैठक के बाद मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हाल ही में एक्सईएन स्तर पर हुए तबादलों से कुछ विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन कई स्थानों पर ठेकेदारों की धीमी कार्यशैली भी सामने आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद अब तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सभी विकास कार्य तय समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.