Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जी-राम-जी योजना पर कांग्रेस की आपत्ति राजनीति से प्रेरित, रोजगार मिशन को लेकर भ्रम फैला रही है कांग्रेस: राकेश जंवाल

Mandi, Dharamveer-:प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जंवाल ने केंद्र सरकार की जी-राम-जी योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा जताई जा रही आपत्तियों पर तीखा हमला बोला है। सुंदरनगर स्थित संगठनात्मक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार से जुड़ी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर कांग्रेस केवल नाम को लेकर राजनीति कर रही है, जबकि असल मुद्दा ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मजबूत करना है।

राकेश जंवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में सुधार करते हुए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात वीबी जी-राम-जी अधिनियम 2025 के रूप में नया स्वरूप दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में पहले भी कई रोजगार योजनाओं के नाम बदले गए और उनमें समय-समय पर संशोधन किए गए हैं। वर्ष 2005 से पहले एनआईपी, आईआरडीपी, जेआरवाई और एसजीएसवाई जैसी योजनाएं संचालित होती रही हैं, जिन्हें बदलकर मनरेगा लागू किया गया था।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि वह हर बड़े राष्ट्रीय निर्णय और योजना का विरोध करती है। चाहे राम मंदिर निर्माण हो, कश्मीर से धारा 370 हटाने का फैसला हो या अब रोजगार से जुड़ी नई योजना—कांग्रेस हमेशा विरोध की राजनीति करती आई है। जंवाल ने कहा कि भगवान राम के नाम से कांग्रेस को आपत्ति जताना उसकी मानसिकता को दर्शाता है।

प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि देश में जब भी कोई आपदा, दुर्घटना या विकास से जुड़ा निर्णय सामने आता है, कांग्रेस उसे भी राजनीतिक चश्मे से देखती है। सिरमौर जिले में हाल ही में हुई बस दुर्घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल देने की घोषणा की है।

प्रेसवार्ता में राकेश जंवाल ने मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू और कांग्रेस नेताओं को मंडी एयरपोर्ट की याद आने लगी है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने इसकी संभावनाओं को पूरी तरह नकार दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनावी लाभ के लिए सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट और विशेषज्ञ समितियों का गठन कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। राकेश जंवाल ने दो टूक कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही भाजपा सरकार मंडी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएगी और इस परियोजना को गति दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.