Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी जिला में स्थापित हो रहे तीन चार्जिंग स्टेशन, ई वाहनों को मिलेगी फास्ट चार्जिंग की सुविधा

Mandi, Dharamveer-:परिहवन विभाग मंडी जिला में तीन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने जमीनी स्तर पर काम की शुरूआत भी कर दी है। तीन चार्जिंग स्टेशनों में दो चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चमुखा और स्योग में जबकि एक चार्जिंग स्टेशन मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पस्सल के पास स्थापित किया जा रहा है। यह फास्ट चार्जिंग सुविधा वाले स्टेशन होंगे जहां पर वाहनों को तुरंत प्रभाव से चार्ज किया जा सकेगा।

आरटीओ मंडी नवीन शर्मा बोले- चार्जिंग स्टेशन बनने से ई वाहनों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मार्च 2026 तक प्रदेश को ई स्टेट घोषित करने का लक्ष्य रखा है जिसके चलते ई व्हीकल के प्रति लोगों को अधिक प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में सरकार की तरफ से हरसंभव सुविधाएं भी मुहैया करवाने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते मंडी जिला में तीन नए फास्ट चार्जिंग वाले स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं जिनका कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो या तीन महीनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

ई व्हीकल वालों की टेंशन होगी समाप्त

बता दें कि अभी पंजाब-चंडीगढ़ और साथ लगते राज्यों में बहुत से लोगों ने ई व्हीकल तो खरीद लिए हैं लेकिन वे हिमाचल की तरफ अपने ई व्हीकल इसी कारण नहीं लेकर आते क्योंकि यहां फास्ट चार्जिंग की सुविधा काफी कम है। आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने बताया कि अब ऐसे वाहन चालकों को किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं होगी और वे निसंकोच होकर अपने ई व्हीकल के माध्यम से यहां घूमने आ सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया

Summer express, मोहाली I सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने एक साथ मिलकर देश की स्वतंत्रता की गौरवशाली यात्रा को नमन किया और एक मजबूत एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया। इस...

धलवाड़ी के स्कूलों में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली ने बांधा देशभक्ति का समां

Summer express, विकास शर्मा ,धलवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय धलवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रजनी सरोच ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन...

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा

summer express, मंजूर पठान, चंबा। जिला चंबा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और परेड का निरीक्षण...

धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.