Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी नगर परिषद में वाइस चेयरमैन और क्लर्क के बीच विवाद, मारपीट के आरोप

Summer express, भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में दोपहर वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप बंटी और क्लर्क अंकित के बीच किसी काम को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। क्लर्क अंकित ने वाइस चेयरमैन पर मारपीट करने, दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अंकित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, घटना के बाद संदीप बंटी पार्षदों के साथ सिटी थाना पहुंचे और संबंधित क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि नगर परिषद में लोगों के काम समय पर नहीं किए जा रहे हैं और काम के बदले पैसे मांगे जाते हैं। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद नगर परिषद परिसर में काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा।

वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति पिछले करीब एक महीने से प्रॉपर्टी से जुड़े काम के लिए नगर परिषद के चक्कर लगा रहा था। कर्मचारी के पास आवेदन और एफिडेविट पहले ही जमा करवाए जा चुके थे, लेकिन इसके बावजूद काम आगे नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कर्मचारियों पर पैसे लेकर काम करने का आरोप लगाया।

वार्ड नंबर 29 के पार्षद सुदामा सिंह तंवर ने भी संबंधित कर्मचारी पर काम में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। पार्षद ने एक फाइल निकालने के लिए 200 रुपये लेने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि नगर परिषद में जनता के काम बिना किसी अवैध भुगतान के होने चाहिए।

आकाश नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसने विकास नगर स्थित अपनी संपत्ति के ट्रांसफर के लिए 24 नवंबर 2025 को नगर परिषद में फाइल जमा करवाई थी। उसका आरोप है कि काम के बदले उससे पैसे की मांग की गई और कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी फाइल पर कार्रवाई नहीं हुई।

दूसरी ओर, नगर परिषद के क्लर्क अंकित ने अपने ऊपर लगाए गए रिश्वत के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लिए निर्धारित दस्तावेज और ट्रांसफर लेटर जरूरी हैं। दस्तावेज पूरे नहीं होने की स्थिति में नियमों के अनुसार फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा सकती।

अंकित ने आरोप लगाया कि उन्हें टैक्स ब्रांच से बुलाकर वाइस चेयरमैन के पास ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आकाश की ओर से लगाए गए 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपों को भी गलत बताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कहा कि यदि जांच में अनुशासनहीनता या नगर परिषद की छवि खराब करने की बात सामने आती है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भिवानी नगर परिषद में वाइस चेयरमैन और क्लर्क के बीच विवाद, मारपीट के आरोप

Summer express, भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में दोपहर वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप बंटी और क्लर्क अंकित के बीच किसी काम को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। क्लर्क अंकित ने वाइस चेयरमैन पर मारपीट करने, दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना...

सोहना की जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में आतंकी होने की सूचना से मचा हड़कंप

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। स्वतंत्रता दिवस के बीच गुरुग्राम के सोहना स्थित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी परिसर में देर रात आतंकी होने की सूचना मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी।...

326 किलो चूरा पोस्त तस्करी मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 326 किलो से अधिक चूरा पोस्त की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गांव सीमखेड़ा निवासी मंगल पंवार के रूप में हुई...

अंबाला में दो दिन से बारिश, किसानों ने फसलों के लिए बताया फायदेमंद

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा के कई जिलों के साथ अंबाला में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मध्यम गति से हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं किसान इसे फसलों के लिए बेहद लाभकारी मान...

अंबाला में स्वतंत्रता दिवस पर बदला मौसम, तेज बारिश से बस स्टैंड पर जलभराव

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला । स्वतंत्रता दिवस के दिन अंबाला में मौसम ने अचानक करवट बदली और सुबह से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उमस भरी गर्मी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.