Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल के पॉश सेक्टर की ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे के आरोप,खेल राज्यमंत्री के नजदीकियों पर उठे सवाल

Palwal, 11 January-:शहर के हुड्डा सेक्टर-2 स्थित पॉश रिहायशी क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट पर कथित अवैध कब्जे के प्रयास को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि पहले नगर परिषद द्वारा यहां कूड़ा डाला गया और अब कुछ लोगों द्वारा जबरन ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे इलाके के लोगों में भारी रोष है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट सार्वजनिक उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के लिए आरक्षित है, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोग इसे निजी उपयोग में लाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर सोसाइटी के लोगों को धमकियां भी दी जा रही हैं। निवासियों ने इस अवैध कब्जे के प्रयासों के पीछे खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के कथित करीबियों का नाम लिया है।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, उसी स्थान पर कुछ दिन पहले खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा प्रस्तावित फायर ब्रिगेड कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया गया था। इसी के बाद से क्षेत्र में गतिविधियां तेज हुईं, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।हुड्डा सेक्टर-2 में रहने वाले लोगों ने बताया कि लुक्का क्लब नामक संस्था द्वारा यहां अवैध रूप से कार्यालय बनाने की कोशिश की जा रही है। निवासियों का कहना है कि वे इस निर्माण का कड़ा विरोध करते हैं और इस मामले को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन से औपचारिक शिकायत की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।

निवासियों ने आरोप लगाया कि मंत्री के करीबी बताए जा रहे इंद्रपाल शर्मा और उनके कुछ सहयोगी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों को धमका रहे हैं।वहीं, इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर आम लोगों के घर और आशियाने तोड़े जा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर सत्ता से जुड़े लोग खुलेआम अवैध कब्जे कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया

Summer express, मोहाली I सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने एक साथ मिलकर देश की स्वतंत्रता की गौरवशाली यात्रा को नमन किया और एक मजबूत एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया। इस...

धलवाड़ी के स्कूलों में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली ने बांधा देशभक्ति का समां

Summer express, विकास शर्मा ,धलवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय धलवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रजनी सरोच ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन...

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा

summer express, मंजूर पठान, चंबा। जिला चंबा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और परेड का निरीक्षण...

धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.