Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में कांग्रेस का मनरेगा विरोधी अनशन, जी राम जी कानून वापस न लेने पर चेताया जन आंदोलन

Hamirpur, Arvind-:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को समाप्त कर जी राम जी कानून लागू करने के विरोध में हमीरपुर कांग्रेस ने गांधी चौक पर एक दिन का अनशन आयोजित किया। इस आंदोलन में कांग्रेस नेता और मनरेगा से जुड़े लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार की गारंटी प्रदान करती थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे समाप्त कर गरीबों का हक छीना है। अनशन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

कांग्रेस का यह अनशन केवल सांकेतिक नहीं है, बल्कि भविष्य में जन आंदोलन में बदल सकता है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि वे पंचायत स्तर पर जाकर ग्रामीण जनता के साथ संवाद करेंगे और मनरेगा के महत्व को लोगों तक पहुंचाएंगे। यह अभियान प्रदेश भर में रविवार तक चलेगा।मनरेगा संग्राम जिला कॉर्डिनेटर विवेक कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का प्रयास कर रही है और नाथउराम गोडसे की प्रवृत्ति का अनुसरण कर रही है। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ग्रामीण स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से शुरू की गई थी। उन्होंने चेताया कि यदि जी राम जी कानून वापस नहीं लिया गया, तो आगामी समय में यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम गरीब जनता के खिलाफ है। मनरेगा से गांवों में रोजगार मिलता था, लेकिन जी राम जी कानून लागू करने से गरीबों की आजीविका प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार 25 फरवरी तक पंचायत स्तर पर लोगों से संवाद करेगी और उन्हें बताया जाएगा कि कैसे केंद्र सरकार ने गरीबों का हक छीना है। सुमन भारती ने चेताया कि यदि सरकार कानून वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और इसका विरोध अधिक उग्र रूप ले सकता है.यह अनशन और विरोध प्रदर्शन ग्रामीण रोजगार और गरीबों के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.