Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वयं सहायता समूह से सशक्त बनी भीमा देवी, सिलाई व्यवसाय से हासिल की आर्थिक आत्मनिर्भरता

Mandi, Dharamveer-: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। सुंदरनगर शहर की रहने वाली भीमा देवी इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर न केवल अपने स्वरोजगार को विस्तार दिया, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत पहचान भी बनाई।

भीमा देवी पहले घर पर सीमित स्तर पर सिलाई का काम करती थीं। काम नियमित न मिलने के कारण उनकी आमदनी बहुत कम थी, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन हो जाता था। इसी दौरान उन्हें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित राधे मुकुंद स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का अवसर मिला। समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया।भीमा देवी ने बताया कि शुरुआत में समूह को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये का रिवॉल्विंग फंड प्राप्त हुआ, जिससे छोटे स्तर पर कार्य को गति मिली। बाद में समूह को 8 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। समूह में कुल 8 सदस्य हैं और प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई। इस धनराशि से भीमा देवी ने नई सिलाई मशीनें और जरूरी उपकरण खरीदे, जिससे उनका काम तेजी से बढ़ने लगा।

आज भीमा देवी सिलाई कार्य से हर माह लगभग 25 से 30 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। वह इस आमदनी से न केवल अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर रही हैं, बल्कि आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन भी कर रही हैं। खास बात यह है कि उनके पास कई युवतियां और महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण लेने आती हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये महिलाएं भी आगे चलकर अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर रही हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।भीमा देवी ने बताया कि समूह की शुरुआत 500 रुपये प्रतिमाह की बचत से हुई थी, जिसे अब बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। वर्तमान में समूह की कुल बचत लगभग 2 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। इससे सभी सदस्यों की आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हुई है।

उन्होंने अन्य महिलाओं से अपील की कि यदि वे अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं तो स्वयं सहायता समूह से जुड़ना एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। भीमा देवी ने महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लिए आभार जताया और कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा दी है।गौरतलब है कि नगर परिषद सुंदरनगर क्षेत्र में वर्ष 2016 से अब तक 114 स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। इन समूहों को सरकार की ओर से लगभग 3.50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इनमें से 41 समूहों की क्रेडिट लिंकेज हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 111 लाभार्थियों को 2-2 लाख रुपये का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया गया है। वहीं 112 स्वयं सहायता समूहों को 10-10 हजार रुपये और 7 एरिया लेवल फेडरेशनों को 50-50 हजार रुपये का रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध करवाया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.