Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, मनरेगा पुनर्स्थापना की मांग

Palwal, 11 January-:पलवल में गांधी आश्रम में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल, जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, प्रेम दलाल और अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना को समाप्त कर गरीब और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ कदम उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के बंद होने से आम नागरिक परेशान हैं और पंचायती राज संस्थाओं के अधिकार भी प्रभावित हुए हैं। उदयभान ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गरीब परिवार न्यूनतम मजदूरी प्राप्त करते थे और योजना से देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती थी।उदयभान ने भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई जी राम जी योजना की भी आलोचना की और इसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली बताया। उन्होंने कहा कि राज्य पर लगभग साढ़े चार लाख करोड़ रुपए का कर्ज है और विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने दावा किया कि जी राम जी योजना आम आदमी के हित में नहीं है और प्रदेश के विकास को रोक रही है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर ऐतिहासिक आधार पर भी तंज कसा। उदयभान ने कहा कि भाजपा के पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम के खिलाफ थे और अंग्रेजों के पक्ष में गवाही देते थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की आज़ादी के विरोध में काम किया, उनके पास देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने का अधिकार नहीं है। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को देश विरोधी बताया और कहा कि पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान नहीं दिया, संविधान का विरोध किया और महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा का विरोध किया।उदयभान ने कांग्रेस के शासनकाल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में हरित और श्वेत क्रांति आई, देश विकास की राह पर अग्रसर हुआ, और राइट टू एजुकेशन, राइट टू इनफार्मेशन जैसी प्रमुख योजनाएं लागू हुईं। उन्होंने कहा कि संचार क्रांति के माध्यम से देश का वैश्विक स्तर पर विकास हुआ।

हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल ने कहा कि उपवास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मनरेगा योजना को बहाल कर मजदूरों और ग्रामीण जनता के अधिकार सुनिश्चित करना है। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि इस उपवास के जरिए सरकार से मांग की गई कि वह मनरेगा योजना को पूरी तरह से बहाल करे और श्रमिकों को उनके अधिकार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना में किए गए बदलाव मजदूरों के हित में नहीं हैं।कार्यक्रम में मौजूद अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सरकार से इस योजना को पुनः लागू करने और ग्रामीण जनता को राहत देने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नागचला में तैरकर गुजर रहे हैं वाहन, जलमग्न हुआ फोरलेन और ओल्ड एनएच

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी जिला की बल्हघाटी के नागचला में वाहन तैरकर फोरलेन और ओल्ड एनएच को पार कर रहे हैं। नागचला में फोरलेन से ओल्ड एनएच के लिए बनाए गए डायवर्सन पर पिछले कुछ वर्षों से भारी जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। यहां जरा सी बारिश पर इतना पानी भर जाता है...

2 अगस्त से हिमाचल में AAP का घर-घर सदस्यता अभियान शुरू

Summer express/शिमला, संजू-: आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 2 अगस्त से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, उन्हें...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा की सीमा सांगवान ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य, देश का बढ़ाया गौरव

Summer express, चरखी दादरी। हरियाणा की प्रतिभाशाली एथलीट सीमा सांगवान कलिरामण ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। सीमा ने 58.65 मीटर का बेहतरीन थ्रो कर भारत को एक और पदक दिलाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया। चरखी दादरी...

अंबाला में 17 करोड़ रुपये के मकान अनुदान घोटाले का खुलासा, 16 लोगों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए चलाई जा रही डॉ. भीमराव आंबेडकर मकान नवीनीकरण अनुदान योजना में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की तीन वर्ष तक चली जांच के बाद योजना में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार...

करनाल में स्कॉर्पियो सवारों पर फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते हमले का आरोप

Summer express, करनाल। जिले में अपराध की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। करनाल-असंध नेशनल हाईवे-709ए पर गांव जयसिंहपुर के निकट स्थित एक होटल के पास देर रात स्कॉर्पियो सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में दो राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। घटना के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.