Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, चालक बाल-बाल बचा

फरीदाबाद। फरीदाबाद के गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर के सामने सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार चला रहे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बोनट से उठी चिंगारी, कुछ ही मिनटों में फैली आग

अरावली विहार निवासी दिनेश अपनी इको स्पोर्ट्स कार से छतरपुर जा रहे थे। गुरुग्राम रोड पर पहुंचते ही उन्हें कार के बोनट से चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। स्थिति भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार की रफ्तार कम की और सड़क किनारे वाहन रोक दिया।

दिनेश ने बताया कि बोनट खोलते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही पलों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। हालात बिगड़ते देख उन्होंने बिना समय गंवाए कार से कूदकर खुद को सुरक्षित किया।

दमकल को दी सूचना, कार जलकर राख

घटना के बाद चालक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार में रखा सामान और जरूरी दस्तावेज भी आग में नष्ट हो गए।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दिनेश के अनुसार वह पिछले आठ वर्षों से इस कार का उपयोग कर रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.