Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में आज चार घंटे टोल फ्री, कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन

लुधियाना । पंजाब में आज वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिलने जा रही है। कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के टोल प्लाजा आज चार घंटे के लिए टोल फ्री रहेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किसी भी वाहन से टोल शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

जानकारी के अनुसार सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी प्रदर्शन किया जाएगा, जहां तय समयावधि में टोल वसूली पूरी तरह बंद रहेगी।

सिख बंदियों की रिहाई की मांग

मोर्चा नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार लंबे समय से सिख बंदियों की रिहाई को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है। इसी के विरोध में यह सांकेतिक आंदोलन किया जा रहा है, ताकि सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया जा सके।

यातायात पर असर की संभावना

धरने के चलते कई टोल प्लाजा पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं।

कौमी इंसाफ मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका प्रयास किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.