Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नरवाना नहर में युवती का शव मिला, हत्या आशंका, परिजनों का धरना

नरवाना  | नरवाना के बड़नपुर नहर हेड से 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सलोनी (22), पुत्री शमशेर, निवासी वासिया कालता, तहसील उचाना, जिला जींद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार सलोनी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की डिग्री लेने के लिए घर से निकली थी। देर होने पर वह कुरुक्षेत्र में अपनी बुआ के घर रुक गई। शनिवार सुबह बुआ ने उसे पिंडारी रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन में बैठाया था। सुबह करीब 10:30 बजे परिजनों से उसकी आखिरी बार बात हुई। इसके बाद सलोनी ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि वह कैथल से निकल चुकी है, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया।

परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो बरसोला रेलवे स्टेशन से उन्हें जींद रेलवे स्टेशन जाकर जानकारी लेने की सलाह दी गई। जींद पहुंचने पर मोबाइल लोकेशन नरवाना क्षेत्र की मिली। इसी दौरान करीब दो बजे सूचना मिली कि बड़नपुर नहर हेड से एक युवती का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान बाद में सलोनी के रूप में हुई।

परिजनों का आरोप है कि कैथल और नरवाना के बीच आखिर क्या हुआ, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि सलोनी का मोबाइल फोन अभी तक बरामद नहीं हुआ, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने हादसे की आशंका को नकारते हुए हत्या की आशंका जताई है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना भिजवाया। वहीं, परिजन अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए और निष्पक्ष जांच व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.