Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी: 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, आंकड़ा 23 पहुंचा

इंदौर | इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैल रही बीमारी ने एक और जान ले ली है। सोमवार को 65 वर्षीय भगवान भारने ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। क्षेत्र में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग अब भी बीमार हैं।

जानकारी के अनुसार, भागीरथपुरा की इमली गली निवासी भगवान भारने को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे एक दिन पहले रविवार को 59 वर्षीय कमला बाई की भी एमवाय अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दूषित पानी के कारण अब तक 3300 से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं। इनमें से कई मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक लक्षणों में उल्टी, दस्त और तेज बुखार सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर सर्वे किया और मरीजों को ओआरएस व दवाइयां उपलब्ध कराईं, लेकिन कई मामलों में स्थिति संभल नहीं पाई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ मृतक पहले से अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, फिर भी हर मामले की स्पष्टता के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि 29 दिसंबर को भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीमारियों का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार मौतों की खबरें आ रही हैं। मामले को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई होनी है। अदालत ने नगर निगम से जवाब तलब किया है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर जवाबदेही तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.