Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बांग्लादेश में हिंसा जारी, भीड़ ने एक और हिंदू युवक मारा

बांग्लादेश  | बांग्लादेश में जारी राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के बीच अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रविवार रात 11 जनवरी की बताई जा रही है। इसके साथ ही हालिया हिंसा में मारे गए हिंदुओं की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

बताया जा रहा है कि भारत-विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों से देश के कई इलाकों में हालात और बिगड़ गए हैं। इसी पृष्ठभूमि में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं।

ऑटो चालक था मृतक, हमला कर वाहन भी ले गई भीड़

समीर कुमार दास फेनी जिले के डागनभुइयां इलाके में ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा और बाद में उसका ऑटो रिक्शा लेकर फरार हो गए। कुछ समय बाद उसका शव एक उपजिला अस्पताल के पास मिला। प्रारंभिक जांच में मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

हाल के दिनों में कई संदिग्ध मौतें

समीर दास की हत्या से पहले नरसिंदी जिले में एक हिंदू किराना दुकानदार पर उसकी दुकान में हमला हुआ था। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए जाने पर उसकी मौत हो गई। वहीं, सिलहट में जॉय मोहापात्रा की अस्पताल में मौत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि मोबाइल किस्त को लेकर हुए विवाद के बाद उसे पीटा गया और अपमानित किया गया, जिससे वह टूट गया। उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश में 25 वर्षीय मिथुन सरकार की मौत भी भीड़ के डर से नहर में कूदने के बाद हुई बताई जा रही है।

अल्पसंख्यकों पर हमलों के गंभीर आरोप

बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई यूनिटी काउंसिल ने दावा किया है कि बीते दो हफ्तों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर कई घटनाएं हुई हैं। परिषद के अनुसार, एक हिंदू विधवा से दुष्कर्म, ज्वेलरी दुकान में लूट और कुरिग्राम जिले में एक हिंदू महिला डिप्टी कमिश्नर को धमकाने जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

सरकार की सफाई, लेकिन चिंता बरकरार

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार ने इन घटनाओं की निंदा की है, लेकिन इन्हें सांप्रदायिक हिंसा मानने से इनकार किया है। सरकार का कहना है कि ये घटनाएं अपवाद हैं। हालांकि 12 फरवरी को प्रस्तावित आम चुनावों से पहले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार गहराती जा रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.