Facebook-f Youtube X-twitter

प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 8 आईएएस और 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले

Shimla, 13 January-:राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 8 आईएएस और 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण जिलों और विभागों के शीर्ष पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

तबादलों के तहत हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह को सचिव सहकारिता के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं विशेष सचिव कार्मिक गंधर्व राठौर को हमीरपुर का नया उपायुक्त बनाया गया है। गंधर्व राठौर मूल रूप से राजस्थान से संबंध रखती हैं और प्रदेश में इससे पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वह एमडी कौशल विकास निगम और एडीसी कांगड़ा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

इसके अलावा सचिव प्रशासनिक सुधार ए. साइनामॉल को मंडलायुक्त शिमला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मंडलायुक्त कांगड़ा विनोद कुमार अब सचिव तकनीकी शिक्षा के पद के साथ-साथ मंडलायुक्त कांगड़ा का अतिरिक्त दायित्व भी निभाएंगे। लंबे समय से तैनाती का इंतजार कर रहे दिलीप कुमार नेगी को विशेष सचिव स्टेट टैक्स एवं एक्साइज नियुक्त किया गया है।एडीसी शिमला दिव्यांशु सिंगल को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसडीएम पालमपुर नेत्रा को नगर निगम पालमपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है, हालांकि वह अपने पूर्व पद का कार्यभार भी संभालती रहेंगी। एसडीएम अंब सचिन शर्मा को एडीसी शिमला बनाया गया है।

सरकार ने 5 एचएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव एवं विशेष सचिव राजीव कुमार को विशेष सचिव कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा को डिप्टी कमिश्नर रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन तलवाड़ा नियुक्त किया गया है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की संजीत शर्मा को एसडीएम थुनाग, सुमेध शर्मा को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य तथा गणेश ठाकुर को नगर निगम पालमपुर का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्यक्षमता और सुशासन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.