Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला बलदेव नगर धमाका: पाकिस्तानी आरोपी शहजाद भट्टी वीडियो वायरल

अंबाला  | बलदेव नगर थाने के पास मारुति कार में धमाका करने के मामले में पकड़े गए पाकिस्तानी आरोपी शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। वीडियो में शहजाद का दावा है कि हरियाणा पुलिस उसे जबरदस्ती इस मामले में फंसा रही है और दो गिरफ्तार आरोपियों से उसका नाम जबरन उगलवाया जा रहा है।

शहजाद ने वीडियो में खालिस्तानियों द्वारा साझा की गई पोस्ट भी दिखाई हैं, जिनमें बलदेव नगर थाने में हुए धमाके की जिम्मेदारी ली गई है। शहजाद का कहना है कि यह हमला खालिस्तानियों का था, न कि उसका।

वीडियो में धमाके का दृश्य साझा किया गया

शहजाद ने 40 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मारुति कार में धमाके के बाद थाने में गूंजती आवाज़ें दिखाई गई हैं। वीडियो में खालिस्तानियों द्वारा धमाके की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट भी शामिल हैं। इनमें दावा किया गया कि धमाके में चार पुलिस कर्मी मारे गए और कई घायल हुए।

शहजाद का संदेश:

वीडियो में शहजाद ने कहा, “मैं शहजाद भट्टी। मेरा संदेश भारत के मीडिया और जनता के लिए है। 10 जनवरी 2026 को अंबाला सिटी के बलदेव नगर थाना में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस मेरी मारपीट कर नाम निकालवाने की कोशिश कर रही है। एफआईआर में मेरा नाम डालने का दबाव बनाया जा रहा है।”

मामले की पृष्ठभूमि:

10 जनवरी को अंबाला के बलदेव नगर थाने के पास एक व्यक्ति ने मारुति 800 (DL 3CAZ6681) कार में आग लगाई थी। घटना की वीडियो कई जगह शेयर की गई थी और यह पूरी घटना थाने के सीसीटीवी में कैद हो गई।

मौके पर एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत, एसपी उत्तम, एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार, फॉरेंसिक टीम, बम स्क्वाड और सीआईडी की टीम ने जांच की। एसपी उत्तम ने बताया कि आरोपी अपनी गाड़ी थाने के पास खड़ी करता है, वीडियो बनाता है और फिर आग लगाकर फरार हो जाता है।

यह मामला अभी जांच के दौर में है और पुलिस आरोपी शहजाद भट्टी और उसके संभावित सहयोगियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.