Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के हित बनाम प्रशासनिक बयानबाज़ी: विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट पर बहस

Shimla, 13 January-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। मंडी में दिए गए उपमुख्यमंत्री के हालिया भाषण का समर्थन करते हुए मंत्री ने राज्य में कार्यरत कुछ बाहरी राज्यों के वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।

अपने पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ बाहरी राज्यों, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार से आए अधिकारी हिमाचल की संस्कृति और “हिमाचलियत” की भावना को समझने में असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अधिकारियों का राज्य से भावनात्मक जुड़ाव नहीं है, जिससे हिमाचल के दीर्घकालिक हित प्रभावित हो सकते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि समय रहते इस स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हिमाचल सरकार बाहर से आए अधिकारियों का सम्मान करती है, लेकिन उनसे यह अपेक्षा भी है कि वे स्थानीय प्रशासनिक परंपराओं और हिमाचली अधिकारियों के अनुभव से सीख लें। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिमाचल में तैनाती के दौरान अधिकारियों को जनता की सेवा करनी चाहिए, न कि शासक जैसी मानसिकता अपनानी चाहिए। राज्य के हितों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे हिमाचल के हितों की मुखर पैरवी बता रहे हैं, जबकि अन्य का मानना है कि इस तरह के बयान प्रशासनिक ढांचे में क्षेत्रीय विभाजन को बढ़ावा दे सकते हैं। पोस्ट पर बड़ी संख्या में समर्थन और विरोध दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।विक्रमादित्य सिंह ने अपनी पोस्ट के अंत में “जय श्रीराम” और “जय हिंद” लिखकर इसे देश और संस्कृति से जुड़े भावनात्मक संदर्भ से भी जोड़ा, जिससे यह मुद्दा और अधिक चर्चा में आ गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.