Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में प्रेमी संग फरार पत्नी से आहत पति ने की आत्महत्या

गुरुग्राम  | गुरुग्राम में एक पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से मानसिक रूप से टूटे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपने साले को भेजा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बजघेड़ा फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर सामने आई, जहां युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मामले में रेलवे पुलिस (GRP) ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई रोहित कुमार ने बताया कि उनका भाई विक्रम कुमार मूल रूप से अंबाला का रहने वाला था और गुरुग्राम की मुंजाल किरीयू इंडस्ट्रीज में नौकरी करता था। विक्रम की शादी 3 मई 2015 को अंबाला की रहने वाली रितु देवी से हुई थी। शादी के बाद दोनों गुरुग्राम में रह रहे थे। शुरुआती वर्षों में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में दंपती के बीच विवाद बढ़ने लगे। 5 अक्टूबर 2025 को रितु देवी अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी प्रिंस जाट उर्फ विपिन के साथ फरार हो गई थी और घर पर एक नोट छोड़ गई थी।

बताया गया कि कुछ समय बाद रितु ने विक्रम से संपर्क कर प्रेमी द्वारा मारपीट की बात कही और घर लौटने की इच्छा जताई। पुलिस की मदद से वह वापस आई, लेकिन करीब 15 दिन बाद 5 जनवरी 2026 को वह दोबारा अपने प्रेमी के पास चली गई। उसी दिन विक्रम ने प्रिंस को फोन किया, जिस पर कथित तौर पर उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इसी मानसिक दबाव में आकर विक्रम ने आत्मघाती कदम उठाया।

जांच अधिकारी हरि चंद के अनुसार, आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो को सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.